पुजारी व वैदिक कर्मकांडी पंडितो को विशेष सहायता हेतु चयन पर राज्य सरकार का आभार


                                                  बीकानेर। राकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण महासभा ने लॉक डाउन से प्रभावित प्रदेश में मंदिरों के पुजारी व वैदिक कर्मकांडी पंडितों को राज्य सरकार द्वारा विशेष लाभ देने की मांग पर कार्यवाही करते हुवे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर मंदिरों के पुजारी व कर्मकांडी पंडितो को राशन सामग्री आपूर्ति हेतु विशेष वर्ग में चयनित किया गया है इनका सर्वे करवाकर जिला स्तर पर इन्हें नि: शुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करवायेगी। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने इस संदर्भ में ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को भेजा, उन्होंने बताया कि जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बीडी. कल्ला व  पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के प्रयास से प्रदेश के लाखों पुजारी व कर्मकांडी पंडितो को इस संकट की घड़ी में विशेष सहयोग मिलेगा। महासभा तथा प्रदेश के पुजारी व पंडितो ने राज्य सरकार के इस निर्णय पर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व महासभा बीकानेर शहर में राजस्थान संस्कृत अकादमी के साथ मिलकर जरूरतमंद पुजारी व पंडितों के  400 परिवारों को नि:शुल्क राशन सामग्री वितरण का कार्य कर रही है। संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीकानेर के पुजारी व पंडित वर्ग के भवानी पुजारी, उत्तम कुमार सेवग, शास्त्री यज्ञ प्रसाद शर्मा, पं हिरेन्द्र चुरा, कैलाश शास्त्री, पुरषोतम व्यास, पं जीवन दत्त उपाध्याय, पं काशी प्रसाद तिवारी, मनोज स्वामी व चन्द्र प्रकाश सेवग आदि ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुवे महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शास्त्री पं गायत्री प्रसाद शर्मा के सफल प्रयास हेतु धन्यवाद देकर प्रसन्नता व्यक्त की है|


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला