बेंगलुरु। अम्बेश गुरु मेवाड़ महिला मंडल की ओर से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मानव सेवा के अंतर्गत यहां बन्नरघट्टा स्थित ऐयर चैरीटेबल होम में 160 ज़रूरतमंदों को भोजन, स्टील के बर्तन, कपड़े एवं फल वितरित किये गये। महिला मंडल की सभी सदस्याएं आशापुरा मंदिर में दर्शन करने के पश्चात श्याम गौशाला पहुँची, जहाँ पर गायों को चारा, गुड़, केला आदि खिलाया गया तथा कबूतरों को दाना दिया गया।मंडल अध्यक्ष स्नेहलता बाफना, मंत्री मनु संचेती एवं सभी महिला सदस्याओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।
जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री भेंट की..
• Just Rajasthan Team