महिलाओं को शिक्षित करने की एक पहल : डॉ अर्पिता


बीकानेर। आर. एल.गुप्ता सशक्तिकरण संस्थान द्वारा डुप्लेक्स कॉलोनी के पास की बस्ती की महिलाओं के साथ आंगनवाड़ी 37(2) में "आरोहणम्" कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से  अशक्त व  निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाना है। संस्थान की अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा शिक्षित होने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती पर इसके लिए महिलाओ को स्वरुचि लेनी होगी। शिक्षित महिला ही समाज व देश के उत्थान मे अपना पूर्ण योगदान दे सकती है, साथ ही शिक्षित महिला बच्चों की भी नैतिक, शारीरिक व मानसिक रूप से ज्यादा अच्छी तरह से परवरिश कर सकती है। संस्थान के सचिव रमेश सियोता ने कहा सामाजिक अंधविश्वास व कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, पुनर्विवाह,  विधवा विवाह इत्यादि भी समाप्त करने में महिलाये शिक्षित हो कर  सहयोग दे सकती है। संस्थान द्वारा उन महिलाओ का  रजिस्ट्रेशन किया गया जो पढ़ने में इच्छुक है तथा उन्हें इस पहल के लिए पुरस्कृत भी किया गया। सभी महिलाओं को पाठ्य सामग्री दी गई व हफ्ते में एक दिन नियमित कक्षा का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में आंगनवाड़ी संचालिका शीतल बिनावरा सहायिका रेखा, आशा, शेरबानो  इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला