जैन कॉन्फ़्रेन्स में नए सदस्य जोड़ें, सशक्त बनें : पारस मोदी


राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कर्नाटक प्रांतीय इकाई द्वारा सत्कार



बेंगलुरु। श्री ऑल इण्डिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ़्रेन्स नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बालचंद खरवड व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जैन कॉन्फ़्रेन्स विश्वस्त मंडल के राष्ट्रीय चेयरमेन केसरीमल बुरड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पोखरना, कर्नाटक प्रांत के अध्यक्ष महावीरचंद धोका, महामंत्री जंबुकुमार दुग्गड व अन्य राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने स्वागत व अभिनंदन किया। बालचंद खरवड ने प्रांतीय मुख्य शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में कर्नाटक प्रांत के तत्वावधान में अनेक कार्य आयोजित हुए है, जो अनुकरणीय एवं अनुमोदनीय है। कर्नाटक शाखा इसी तरह आगे भी अच्छे कार्य करते हुए जैन कॉन्फ़्रेन्स को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करे। अध्यक्ष पारस मोदी ने कर्नाटक के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जैन कॉन्फ़्रेन्स को नए सदस्यों को जोड़कर और मज़बूत बनाने का आह्वान किया। महामंत्री जंबुकुमार दुग्गड ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्नाटक प्रांत सदैव आपके हर कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा।प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री नेमीचंद दलाल ने बताया कि कर्नाटक प्रांत के तत्वावधान में अब तक अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव, मानव सेवा कार्य के अंतर्गत डाइबीटीज़ चेक अप कैम्प, किदवई अस्पताल में पल्स चेक अप मशीन भेंट करना, त्रीदिवसीय आचार्य गुरुदर्शन यात्रा, कम्बल वितरण आयोजन, तेरापंथ युवक परिषद के साथ सामूहिक सामायिक दिवस व अन्य कार्य सम्पन्न हुए हैं। इस अवसर पर प्रांतीय कार्याध्यक्ष आनंद कोठारी, कोषाध्यक्ष  किशोर दलाल, जीवन प्रकाश योजना के राष्ट्रीय मंत्री पुखराज मेहता, उत्तमचंद बांठिया, राजेंद्रप्रसाद कोठारी, सुरेश छल्लाणी, रतन सिंघी,  गौतमचंद धारीवाल, महेंद्र कोठारी, जसवंत गन्ना, मिश्रीमल कटारिया, अशोक कोठारी, चेतन दरडा, सुनील लोढ़ा व अनेक पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित थे।


 


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला