कंकू चोपड़ा भाईपा परिवार का गठन, कांतिलाल अध्यक्ष व डूंगरमल मंत्री बने


 बेंगलुरु। कंकू चोपड़ा भाईपा परिवार बेंगलुरु की पहली सभा यहां चामराज पेट स्थित पंजाब दी मेहक होटल के प्रांगण में हुई, जिसमें करीब 50 लोगों की उपस्थिति रही। सभा शांतिलाल चोपड़ा जालोर वालों की अध्यक्षता में हुयी। सभा करने का मूल उद्देश्य चोपड़ा परिवार को एक साथ जोडऩे का रहा जिसमें निहालचंद चोपड़ा ने प्रस्तावना रखी। अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वसहमति से पारसमल आहोर, भंवरलाल जिवाणा, पारसमल कानाना, प्रकाश फालना, भीकमचंद, कपूरचंद, शांतिलाल चोपड़ा जालोर वाले आदि को  सलाहकार नियुक्त किया गया। तत्पश्चात् सर्व सहमति से अध्यक्ष कांतिलाल आहोर, उपाध्यक्ष कपूरचंद सिरीयारी, मंत्री डूंगरमल चोपड़ा-जिवाणा, सहमंत्री ताराचंद चोपड़ा तिंवरी एवं कोषाध्यक्ष अशोक चोपड़ा भादराजुन वालों को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य शशिकुमार, दीपक, विरचंद, महावीर, उत्सव सी, दीपक मेंगलवा, अशोक भीम, गौतम सिरीयारी, प्रेमराज, माणकलाल आदि सदस्यों को नियुक्त किया गया। सभा का संचालन मंत्री डूंगरमल चोपड़ा ने किया। पधारे हुए सभी चोपड़ा भाईयों का स्वागत एवं अभिनंदन अध्यक्ष द्वारा किया गया। सहमंत्री ताराचंद चोपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अगली आमसभा 1 नवंबर 2020 को करने के लिए सहमति जतायी, जिसमें आगामी आमसभा एवं स्नेहमिलन के लाभार्थी परिवार श्रीमान शा खिंमचंद छगनराज घेवरचंद समस्त हंजाजी ककू चोपड़ा परिवार जिवाणा जालोर वालों को दिया गया।



Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला