भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया, जरूरतमंदों को बांटी राशन सामग्री


मैसूरु। यहां के सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वाधान में महावीर नगर स्थित सुमतिनाथ जिनालय में आचार्यश्री अजीतशेखरसुरीश्वरजी व आचार्यश्री नयचंद्रसागरसुरीश्वरजी की पावन निश्रा में भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। हंसराज पगारिया ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार लोगों के मध्य दूरी रखते हुए सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष पूजाअर्चना की गई। इस अवसर पर त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की जैसे गगनभेदी जयकारे लगाये गए। आचार्यश्री ने मांगलिक प्रदान की। इससे पूर्व अपने प्रवचन में आचार्यश्री ने महावीर प्रभु के जीवनी के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संदेशों को जीवन में अंगीकार करने की प्रेरणा दी। साथ ही कोरोना जैसी घातक महामारी की भयावहता के बारे में बताते हुए सावधानी बरतने का भी कहा गया। इस दौरान लोगों के बीच दूरी रखते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दाँतेवाड़ीया, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, सुविधिनाथ राजेंद्रसूरी जैन संघ के अध्यक्ष शांतिलाल हरण, सुमति नाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय चौहान, सचिव अमित दाँतेवाड़ीया, राजेंद्रसूरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश झोटा, उपाध्यक्ष भरत गांधीमुथा, सचिव विक्रम हरण, कोषाध्यक्ष राकेश भंडारी, रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सदस्य दलीचंद श्रीश्रीमाल, ललित राठोड़, विनोद ओसवाल, नेपाल जैन, प्रवीण हरण, ललित वोहरा, उत्तम वाणीगोता, कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस.ए.रामदास, चामराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एल.नागेंद्र, मैसूरु महानगर पालिका उपायुक्त एनएम.शशिकुमार, मैसूरु शहर अपराध शाखा के एसीपी मरियप्पा आदि मौजूद रहे।



Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला