महापौर तस्लीम बानो व उपमहापौर श्रीधर का किया सम्मान


मैसूरु। सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में ट्रस्टी हंसराज पगारिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मैसूरु महानगर पालिका की महापौर तस्लीम बानो तथा उपमहापौर श्रीधर से मुलाकात कर उनका माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इसके पश्चात शिष्टमंडल द्वारा कोरोना वायरस तथा लॉकडाउन की संपूर्ण जानकारी ली गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान, मंदिर, अस्पताल, शिक्षण संस्थानो पर लॉक डाउन के तहत आ रही परेशानियों की सम्पूर्ण जानकारी महानगर पालिका आयुक्त गुरुदत्त हेगड़े, उपायुक्त शशि कुमार को दी गई।  बाद में शासन व प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के चलते जैन समाज द्वारा किए गए जनहित कार्यो जैसे राशन सामग्री वितरित, भोजन पैकेट, सैनेट्राईज, मास्क, वस्त्र तथा रोजमर्रा की वस्तुएं जरुरतमंद लोगों को वितरण कार्य की सराहना की गई। शिष्टमंडल की ओर से सामाजिक दूरी की पालना करते हुए व मास्क लगा कर व्यापारिक प्रतिष्ठान, देवालय आदि को जल्द खोलने का आग्रह किया गया। सुमतिनाथ जैन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दाँतेवाड़ीया, उपाध्यक्ष टीकमचन्द वैदमुथा, सचिव भैरुमल राठोड़, कोषाध्यक्ष मंगलचंद पोरवाल की ओर कोरोना संक्रमण प्रसार को जल्द नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 टीम स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सफाईकर्मियों का आभार प्रकट किया। महापौर ने जैन संघ समाज से भविष्य में भी जनहित कार्य जारी रखने का आग्रह किया गया।  महानगर पालिका आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जैन संघ समाज राज्य में आई हर आपदा में जन सेवा के लिए अग्रणी रहती हैं। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन संघ ट्रस्टी हंसराज पगारिया, सुमतिनाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंक्कड़, सचिव अमित दाँतेवाड़ीया, राजेन्द्र सूरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश झोटा, कोषाध्यक्ष राकेश भंडारी, पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल, सद्स्य महावीर भंसाली, रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी आदि मौजूद रहे।



Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला