महावीर रांका ने सूखे राशन की 500 किट भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी, जरुरतमंदों को होगी वितरित


बीकानेर। संभाग मुख्यालय के रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को 500 राशन किट वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्षा मधुरिमा सिंह को सूखे राशन की पांच सौ किट नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने सौंपे। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका द्वारा दी गई राशन किट जरुरतमंदों को वितरित की जाएगी तथा इस सम्बन्ध में महिला कार्यकर्ताओं से सूची भी प्राप्त कर ली गई है। इस दौरान आरती आचार्य, सुषमा बिस्सा, सुमन शेखावत, विधा देवी, निर्मला खत्री, अनुराधा आचार्य, वैशाली उबा, सुनीता किराडू, पूर्व  पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, रमेश भाटी,  आनन्द सोनी, राजेन्द्र व्यास, पवन सुथार, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत आदि उपस्थित रहे।



जारी है निराश्रित गौवंश को सब्जियां खिलाने का क्रम
सोमवार को रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निराश्रित गौवंश को 1500 किलो हरी सब्जियां खिलाई गई। ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि आज विशेष रूप स घीया, टमाटर, काकड़ी, तोरू, खरबूजा, पैठा, अंगूर तथा करेला आदि सब्जियां काट कर खिलाई गई।  भाटी ने बताया कि सुबह व शाम दोनों समय कुल 40 किलो आटे की रोटियां बना कर श्वानों को खिलाई गई। ज्ञात रहे रांका ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को 900 पैकेट भोजन के प्रशासन के माध्यम से वितरण लगातार जारी है।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला