सुमतिप्रकाशजी के संयम जीवन पर बनी सीडी का विमोचन


नासिक। भीष्म पितामह, तपस्वी मुनिराज श्रमण संघीय सलाहकारश्री सुमतिप्रकाश जी म.सा.के संयम जीवन पर आधारित सीडी का विमोचन मंगलवार को हुआ। वाचनाचार्य विशाल मुनिजी आदि ठाणा व संतश्रीजी की निश्रा में श्रीअखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ़्रेन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसमोदी, निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल सांखला, उपाध्यक्ष अशोक पगारिया, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष ललवानी, प्रमुख मार्गदर्शक विलास लोढ़ा, प्रो. प्रकाश कटारिया, उपाध्यक्ष कांतिलाल चोपड़ा, सुभाष लूँकड, लता पगारिया सुरेखा कटारिया, डॉक्टर श्वेता राठौड़ व सपना जैन के कर कमलों से हुआ। इस सीडी का निर्माण प्रो. सुरेखा कटारिया एवं डॉक्टर श्वेता कटारिया ने किया है।