बीकानेर। यहां रानीबाजार स्थित माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम में सेवा पा रहे लोगों के हाल जानने बीकानेर के आईजी ने विजिट किया। आश्रम दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार-समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है |अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर रेंज का पदभार सम्भालने के बाद पहली बार आईजी जोस मोहन ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया। आईजी जोस मोहन ने आश्रम की सुविधाएँ देखी व आश्रम में आवास कर रहे प्रभु स्वरूप आवासियों को किस तरह एक दर्दनाक जिन्दगी से लाकर अपना घर आश्रम में उनको एक नया जीवन प्रदान किया जाता है, उसकी पूरी जानकारी आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त की। आईजी जोस मोहन ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा, अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला। इस मौके पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चिसिया, आश्रम के संस्थापक जुगल राठी, सचिव अशोक मुन्धडा, गौरव शर्मा, डॉ.आशीष सोलंकी, पवन पच्चीसिया, रमेश राठी, राजु शर्मा, झंवर लाल सुथार, मोनू गहलोत व अन्य सेवादार आदि मौजूद रहे।
बीकानेर आईजी ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन
• Just Rajasthan Team