महात्मा गाँधी के 150वीं वर्षगांठ पर एमपी के राजभवन में अहिंसा विश्व भारती का विशेष राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक अभियान समारोह 21 को


राज्यपाल लालजी टण्डन, जैनाचार्य डॉ लोकेशजी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, मंत्री पीसी शर्मा व डॉ वैदिक लेंगे अहिंसा विश्व भारती के समारोह में भाग 



नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रखर चिंतक, लेखक, कवि व अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्यश्री डॉ लोकेशजी ने केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भेंट कर महात्मा गाँधी के 150वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को मध्यप्रदेश राजभवन मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम “आध्यात्मिकता द्वारा मानव और सामाजिक विकास" राष्ट्रीय सममेलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित आचार्यश्री लोकेशजी ने कहा कि मध्यप्रदेश के राजभवन में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित करना एक प्रेरक प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजुदा समय में गांधी जी के विचार अधिक प्रासंगिक हैं इससे नई पीढ़ी पुन: गांधीजी के विचारों से न सिर्फ परिचित होगी बल्कि वर्तमान जीवन की अनेक समस्याओं के समाधान उनके विचारों से प्राप्त कर सकेंगे। आचार्यश्री लोकेशजी ने बताया कि अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा महात्मा गाँधी के 150वें जन्म जयंती वर्ष पर देश के विभिन्न प्रान्तों में 25 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी शृंखला का आखिरी कार्यक्रम अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय पर आयोजित होगा। उन्होने कहा, अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित इसी शृंखला के  प्रथम कार्यक्रम का उदघाटन भारत के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द द्वारा किया गया था एवं मध्य प्रदेश मे यह पाँचवा आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलादसिंह पटेल ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि आचार्यश्री लोकेशजी के नेतृत्व में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा देश विदेश में महात्मा गांधी पर आयोजित किए जा रहे 25 कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में गांधीजी के विचारों को जन जन तक फैलाने की बहुत आवश्यकता है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंहजी ने राष्ट्रसंत डॉ लोकेशजी को लंदन पार्लियामेंट में महात्मा गाँधी नोबेल अवार्ड से सम्मानित करने के निर्णय पर बधाई देते हुए कहा कि लाखों लोग आचार्यश्री के बताए मार्ग पर चलकर लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने 21 जनवरी को मध्यप्रदेश के राजभवन भोपाल में अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।



Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला