राजस्थान के जाने-माने डिंगल कवि, लोकसंस्कृति के विद्वान रतनू को उपराष्ट्रपति के हाथों मिलेगा कला एवं संस्कृति संरक्षण सम्मान


बीकानेर। राजस्थान के जाने-माने डिंगल कवि और राजस्थानी लोक संस्कृति के विद्वान साहित्यकार बीकानेर निवासी भंवर पृथ्वीराज रतनू को भारत के कला एवं संस्कृति ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा आगामी 1 फरवरी को कला एवं संस्कृति संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आर्ट एण्ड कल्चरल ट्रस्ट नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन शूलपाणी सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश की विशिष्ट क्षेत्रों में महारत हासिल प्रतिभाओं को ट्रस्ट द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीवन सभागार में उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू के हाथों यह विशिष्ट सम्मान रतनू को प्रदान किया जाएगा। उनके अलावा 10 महानुभावों को यह विशिष्ट सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रामदास अठावले, अर्जुन राम मेघवाल एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमति मृदूला सिन्हा मौजूद रहेंगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बीकानेर निवासी भंवर पृथ्वी राज रतनू की साहित्यिक, कला एवं संस्कृति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में लम्बी सेवाओं को देखते हुए ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें कला एवं संस्कृति संरक्षण सम्मान देने का निर्णय किया है। रतनू यह सम्मान ग्रहण करने के लिए 31 जनवरी को बीकानेर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला