उज्जैन। मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर अपने परिवार के साथ भगवान श्रीमहाकालेश्वर का पूजन किया। पूजन पं. संजय पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर तराना विधायक महेश परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, समिति सदस्य दीपक मित्तल, सहायक प्रशासक चन्द्रशेखर जोशी आदि उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन तथा अनुसूचितजाति कल्याण मंत्री घनघोरिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किये