विप्र फाउंडेशन का कुरीति उन्मूलन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान संस्कारोदय नामक मुख्य समारोह के लिए मुख्यमंत्री का दिया न्योता


मुख्यमंत्री ने विफा के समाज सुधार कार्यक्रमों को सराहा, सर्व समाज के लिए होगा यह कार्यक्रम


जयपुर,10 जनवरी। विप्र फाउंडेशन सर्व-समाज में संस्कारों के पुनर्जागरण हेतु राजस्थान भर में सघन अभियान चलायेगा। विप्र फाउंडेशन ने इसके लिए एक वृहद प्रदेश स्तरीय समागम के लिए मुख्यमंत्री को न्योता हैं। मुख्यमंत्री ने विप्र फाउंडेशन के अन्य कार्यक्रमों की भी सराहना की और समागम को लेकर अपनी मौखिक स्वीकृति देते हुए कहा कि सर्व समाज को लेकर संगठन की सोच सराहनीय हैं। उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में विप्र समाज के लिए किए वादों की शीघ्र क्रियान्वयन के संकेत दिए। विप्र फाउंडेशन के इस प्रदेश स्तरीय संस्कारोदय के सफल आयोजन का जिम्मा राष्ट्रीय मंत्री विष्णु पारीक को सौपा गया हैं। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के.ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने सरकार की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के लिए उठाए गए राहत भरे कदमों के लिए गहलोत का आभार भी प्रकट किया। मुख्यमंत्री से मिले विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन, वीसीसीआई के चेयरमैन सुनील तिवाड़ी, राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष देवीशंकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल, सतीश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष केदार शर्मा, सुनील उदेइया, कमल शर्मा आदि शामिल थे।