गोभक्त मुणोत का श्री कृष्णा गौशाला में सम्मान


बेंगलुरु। यहां श्री कृष्णा गौ सेवा आश्रम गौशाला में मातेश्वरी भक्त मंडल  के  तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी गौ भक्त, उद्यमी एवं कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता महेंद्र मुणोत ने शिरकत की। बीते अनेक वर्षों से निश्वार्थ भाव से गोसेवार्थ अनुकरणीय योगदान के लिए मुणोत का संतश्री पुखराजजी व अन्य ने सम्मान किया। यह जानकारी  सुरेश टपरावत ने दी।