इंदौर में डोर-टू-डोर कचरा वाहन के पीछे आएंगे सब्जी वाहन

  .             .                    
 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कर्फ्यू में लोगों को सब्जियां और किराना सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए नगर निगम नई व्यवस्था कर रहा है। गुरुवार दोपहर से डोर-टू-डोर कचरा वाहन के 100 मीटर पीछे सब्जियों के वाहन चलाए जाएंगे, ताकि लोग घर बैठे सब्जियां ले सकें। इसके अलावा किराना दुकानों की सूची भी निगम के 311 एप पर डाली जा रही है। लोग इन पर कॉल कर घर सामान बुलवा सकते हैं। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि शहर के 19 जोन में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों के 467 रूट निर्धारित हैं। हर रूट पर 1000 से 1200 घर आते हैं।
प्रत्येक जोन में 20 से 22 रूट पड़ते हैं। हमने सभी जोनल अधिकारियों और एनजीओ को इन सभी रूट्स के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार से कचरा गाड़ी के 100 मीटर पीछे ही सब्जी वाहन चलेंगे। इन वाहनों को जोनल अधिकारी द्वारा अधिकृत लेटर भी दिया जाएगा। लोग इनसे सब्जी खरीद सकते हैं। कर्फ्यू में ढील के समय भी लोग तय सब्जी मार्केट से सब्जियां खरीद सकते हैं, लेकिन दूर खड़े रहकर। वहीं, निगम ने शहर के सभी जोन की किराना दुकानों की सूची तैयार कर ली है। इसे 311 एप पर डाला जा रहा है। इनमें कुछ ऐसे हैं जो घर पहुंच सेवा भी देंगे और कुछ को फोन पर सामान नोट करवा सकते हैं। वे सामान पैक रखेंगे। घर का कोई भी सदस्य वहां जाकर सामान ला सकेगा।


सब्जी और दूध के वितरण के लिए हर वार्ड में होंगे पांच स्थान..
नगर निगम शहर में 425 स्थान चिह्नित कर रहा है, जहां सब्जियों और दूध की दुकानें लगवाई जाएंगी। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि हर वार्ड में पांच ऐसे स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां सब्जी और दूध की दुकानें लगाईं जा सके। उन स्थानों पर ठेले या अस्थायी दुकानें लगेंगी।


सियागंज में आज 10 से 2 बजे तक खुली रहेंगी किराना दुकानें..
सियागंज बाजार में गुरुवार सुबह किराना दुकानें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। खेरची व्यापारी संबंधित दलाल अथवा सीधे दुकानदार को सौदे लिखवा सकेंगे।


परिवहन.. 14 अप्रैल तक ट्रेन, बसें बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी


सभी ट्रेन 14 अप्रैल तक निरस्त..कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने सभी ट्रेनाें काे 14 अप्रैल तक निरस्त कर दिया है। तीन सप्ताह के लॉकडाउन की घाेषणा के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया। 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक अब कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इंदौर से 80 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता है।


फ्लाइट निरस्त.. इंदौर से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों का संचालन मंगलवार रात से बंद कर दिया गया है। ये अगले आदेश तक बंद रहेंगी।


बसें, ऑटो, कैब ये भी नहीं चलेंगी..
सभी बसें, ऑटो, कैब का संचालन पहले ही बंद हो चुका है। बसें भी 14 अप्रैल तक नहीं चलेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।20 संस्थाओं को वृद्ध, विकलांगों को भोजन सामग्री देने की मंजूरीघरों में वृद्ध, विकलांग, अनाथ, बीमार व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने 20 गैर सरकारी संस्थाओं को मंजूरी पत्र जारी किया है। हर संस्था के लिए वार्ड चिह्नित कर दिए हैं, जो इन जगहों पर भोजन सामग्री का वितरण करेगी। अपर कलेक्टर दिनेश जैन ने मंजूरी जारी की है। कोई भी संस्था यह करना चाहे तो वह मंजूरी ले सकती है। हालांकि संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वह भीड़ एकत्र नहीं करेंगी।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला