आचार्यश्री जयंतसेनसुरीजी की पुण्यतिथि पर घर-घर में हुआ सादगी पूर्वक पूजन, सेवाभावी थानाधिकारी सुरेश कुमार का किया सम्मान भी



जरूरतमंद लोगों को भोजन, गायों को चारा खिलाया



 


मैसूरु। यहां जैन स्नेह मिलन तथा रॉयल ग्रुप अशोक मार्ग के तत्वाधान में आचार्यश्री युग प्रभावक, राष्ट्रसंत श्रीजयंतसेनसूरीजी म.सा. का तृतीय पुण्यतिथि महोत्सव शासन के मानदंडों के अनुसार साधारण रूप से आचार्यश्री नित्यानंदसूरीजी के निर्देशानुसार सादगी पूर्वक अपने-अपने घरों में धर्म-ध्यान के साथ ही मनाया गया। सर्वप्रथम आचार्यश्री जयंतसूरीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद लश्कर पुलिस थाना निरीक्षक सुरेश कुमार की सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए माला पहनाकर सत्कार किया गया। इससे पूर्व श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के ट्रस्टी हंसराज पगारिया द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने आचार्यश्रीजी के जीवन वृतांत पर भी प्रकाश डाला। रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी द्वारा धूप पूजन किया गया तथा सुविधिनाथ राजेंद्र सूरी ट्रस्ट के सहकोषाध्यक्ष अशोक झोटा के द्वारा वाक्षकेप पूजा की गई। पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल द्वारा मंगलारती की गई। श्राविका  प्रज्वल भंडारी ने गीतिका प्रस्तुत की। हंसराज पगारिया ने बताया कि आचार्यश्रीजी की इस पुण्यतिथि के निमित्त आज विभिन्न जगहों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन तथा गायों के लिए हरा चारा, गुड़ खिलाया गया। बाद में प्रसादी भी वितरण की गई। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री का मैसूरु में स्थित सभी संघ समाजों पर सदा विशेष आशीर्वाद बना रहा। पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रवीण लुंकड़, संतोष भंडारी,  राजेंद्रसूरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश झोटा, उपाध्यक्ष भरत गांधीमूथा, कोषाध्यक्ष राकेश भंडारी, माणकचंद वोहरा, वैलचंद जैन, रमेश कटारिया, किरण गिरिया, ललित भंडारी, लाला जैन, महावीर बोहरा आदि मौजूद रहे सभी ने सेवा सहयोग में भी योगदान दिया।




Popular posts