जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी कोरोना वॉरियर्स पोरवाल व पगारिया सम्मानित


मैसूरु महानगर पालिका आयुक्त ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र



मैसूरु। सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ तथा सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल के पदाधिकारीयों को वैश्विक महामारी कोरोना एवं लोक डाउन के मद्देनजर जरूरत मंद लोगों की सेवा में लगे कोरोना वॉरियर्स को महानगर पालिका की ओर से आयुक्त गुरुदत्त हेगड़े के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ट्रस्टी हंसराज पगारिया ने बताया कि इस दौरान आयुक्त गुरुदत्त हेगड़े ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते शहर लॉकडाउन के दिन से ही शहर के लोगों के लिए भोजन, राशन सामग्री, मास्क, सैनेटाईजर, असहाय लोगों को चद्दर, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं का प्रशासन के आग्रह पर जबाबदार अधिकारियों की मौजूदगी में निरंतर वितरण किया जा रहा है। संघ की ओर से की जा रही निस्वार्थ भाव सेवाओं से अभिभूत महानगर पालिका ने संघ की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र महानगर पालिका के उपायुक्त शशि कुमार, नगर विकास अधिकारी जय सिंम्हा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नागराज, स्वास्थ्य विकास अधिकारी डॉ. जयंत की मौजूदगी में सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के कोषाध्यक्ष मंगलचंद पोरवाल एवं ट्रस्टी हंसराज पगारिया के हाथों में प्रशस्ति पत्र सुपुर्द किया गया। इस दौरान सुमति नाथ जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रवीण लुक्कड़, राजेंद्रसूरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश झोटा, रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी, भारतीय जैन संगठन के प्रकाश गुलेचा आदि मौजूद रहे। सुमतिनाथ जैन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दाँतेवाड़ीया की ओर से शासन व प्रशासन का आभार जताते हुए भविष्य में भी मानव सेवा के तहत लोगों की सेवाएं जारी रखने का आश्वासन दिया।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला