मैसूरु। यहां सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ तथा सुविधिनाथ राजेन्द्र सूरी जैन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना व लॉक डाउन के चलते जरूरतमंदों के लिए सहयोग का क्रम अनवरत जारी है। हंसराज पगारिया ने बताया कि आचार्यश्री अजीतशेखर सूरीश्वरजी, आचार्यश्री नयचन्द्रसागरसूरीश्वरजी, साध्वीवृंद दिव्ययशाश्री आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में सुमतिनाथ जिनालय मे दर्शन वंदन कर चामराजा विधायक एल.नागेन्द्र की मौजूदगी में यादवगीरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के ट्रस्टी हंसराज पगारिया, सुमतिनाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय चौहान, सद्स्य ललित राठोड़,भरत जैन, राजेन्द्रसूरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश झोटा, उपाध्यक्ष भरत गांधीमुथा, सचिव विक्रम हरण, कोषाध्यक्ष राकेश भंडारी, दलीचंद श्रीश्रीमाल, महावीर भंसाली, नेपाल जैन, रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सदस्य भरत जैन, किशोर जैन, भरत भाई , यादवगिरि के पार्षद रवि कुमार, वी.वी.पुरम पुलिस थाना निरीक्षक अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोरोना ; जरूरतमंदों को राशन सामग्री का मैसूरु में वितरण जारी
• Just Rajasthan Team