मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म आंख फोड़ी, बोरे में बांधकर, खेत में फेंका..


                                                    न्यूज डेस्क। वैश्विक महामारी कोरोना और देशव्यापी लोक डाउन के बीच मध्य प्रदेश के दमोह से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। दमोह जिले में मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी एक आंख फोड़ने के बाद उसे हाथ पैर बांधकर बोरे में डालकर जंगल में फेंक दिया।जैसे ही स्थानीय लोगों को सुबह इसकी खबर लगी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मासूम की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिसे जबलपुर रैफर किया गया है।
घटना जबेरा थाना की है। बताया जा रहा है मासूम बुधवार शाम से ही लापता थी। बच्ची के दादा के मुताबिक दुकान से सामान लाने के लिए उन्होंने उसे 20 रुपए दिए थे, बच्ची सामान लाने गई लेकिन वो दरिंदगी का शिकार हो गई। बच्ची खेत में पड़ी मिली, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे.. और आंख से खून रिस रहा था। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया है।  घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग थाने का घेराव करने पहुंचे और थाने के बाहर लोगों का हंगामा जारी है। आरोपी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात तो ये है कि लॉक डाउन के बीच जहां पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है और आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला