नो कोरोना ; PM MODI का संदेश, कोरोना से न थकना है और न ही हारना है..


 

 
 
 
–भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश


–कोरोना के खिलाफ लंबी है लड़ाई, जीतकर निकलना है : पीएम


–एक दिन का जनता कफ्र्यू हो या लंबे समय का लॉकडाउन, देश का हर नागरिक साथ



न्यूज डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  का 40वां स्थापना दिवस सोमवार को यहां सादगी तौर पर मनाया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा का ध्वज फहराया और संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्र्यापण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस के खिलाफ महाजंग में भागीदार बनने और सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। हमें न थकना है और न हारना है।
लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। कल भी रात को नौ बजे, हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। चुनौतियों से भरा ये वातावरण, देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि जन संघ से लेकर भाजपा की स्थापना तक, संसद में दो सदस्यों वाली पार्टी से लेकर 300 से ज्यादा सांसदों के लिए मिले आशीर्वाद तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, सुंदर सिंह भंडारी, कुशाभाऊ ठाकरे जैसे मनीषी महापुरुषों ने हमें राष्ट्र प्रथम का आदर्श दिया है। आज उस आदर्श को आसमान की ऊँचाई तक ले जाने का समय है। वैश्विक कोरोना संकट की इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्र सेवा और मानव सेवा का दायित्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हम ‘चरैवति-चरैवति के मंत्र पर विश्वास करने वाले लोग हैं। हमें बढ़ते रहना है, गरीबों की भलाई के लिए, देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहना है। पीएम ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अब तक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। जब तमाम देश इस वायरस की भयावहता का अंदाजा लगाने का प्रयास कर रहे थे, तब भारत एक के बाद एक अनेक फैसले जमीन पर उतार चुका था। उन्होंने कहा कि चाहे एक दिन का जनता कर्फ़्यू हो या लॉकडाउन का ये समय, प्रत्येक भारतीय तमाम मुश्किलें उठाकर भी देश के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। भारत जैसे विशाल देश के 130 करोड़ नागरिकों ने लॉकडाउन के समय जिस तरह की मैच्योरिटी दिखाई है, गांभीर्य दिखाया है, वह अभूतपूर्व है।


130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए..


पीएम मोदी ने कहा कि 05 अप्रैल, रात के 9 बजे हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति के महाप्रयास से उत्पन्न महाप्रकाश ने देशवासियों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार किया है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है -कोरोना से लड़ाई में जीत। पीएम ने कहा कि भारत ने जितनी गति से इस दिशा में काम किया है, जितनी समग्रता से काम किया है, उसकी वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है। तमाम देश एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करें, इसके लिए सार्क देशों की विशेष बैठक हो या जी-20 देशों का विशेष सम्मेलन, भारत ने इनके आयोजनों में अहम भूमिका निभाई है।


अपनी सुरक्षा करते हुए,  देशवासियों को भी सुरक्षित बनाएगा..


पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, अपनी सुरक्षा करते हुए, अपने साथी देशवासियों को भी सुरक्षित बनाएगा, उनकी मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही वैश्विक कोरोना संकट की इस घड़ी में पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं से आग्रह किये गए कई सुझावों में से मैं कार्यकर्ताओं से पंच-आग्रह करना चाहता हूँ। इनमें ‘अंत्योदय की भावना भी है और सेवा का ‘अटल संकल्प भी।


प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया पंच-आग्रह..


-पहला आग्रह : गरीबों को राशन के लिए सेवा अभियान। एक-एक भाजपा कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि हमारे आसपास एक भी गरीब भूखा न रहे, उसके पास पर्याप्त भोजन हो।
–दूसरा आग्रह :  पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ ही 5-7 अन्य लोगों के लिए भी फेसकवर बनवाएं और उनका वितरण करें।
-तीसरा आग्रह : आपके इलाके में जो भी नर्सेस और डॉक्टर्स हों, सफाई कर्मचारी हों, पुलिसकर्मी हों, बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी हों या आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्हें धन्यवाद करना है, उनके प्रति आभार व्यक्त करना है। इसके लिए आप अपने-अपने बूथ में, पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के निमित्त, कम से कम 40 घरों से धन्यवाद का मैसेज जुटाएं।
–चौथा आग्रह : पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘आरोग्य सेत ऐैपÓ की जानकारी दें। कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये एैप इंस्ट्राल भी करवाएं।
-पाँचवाँ आग्रह : पीएम केयर फंड में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी इस फंड में सहयोग करवाना है।


Popular posts
जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आईवीएफ रिलीफ फंड का शुभारंभ
Image
जानिए 104 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने वाली ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का जीवन परिचय.. शोक मग्न देश !
Image
कोरोना ; होटल उद्योग संस्थान द्वारा गाड़ी रवाना, सलीम सोढा व गोपाल अग्रवाल की मौजूदगी
Image
वेटरनरी विश्वविद्यालय का दशाब्दी वर्ष कार्यक्रम 18 मई को, राज्यपाल मिश्र होंगे वेबिनार के मुख्य अतिथि
Image
एसबीआई के डीजीएम कार्यालय के जयपुर स्थानांतरण का निर्णय बीकानेर की जनता के साथ धोखा : डॉ कल्ला